चम्बा में एचआरटीसी के चालक और परिचालक ने लौटाया बैग

--Advertisement--

होली/चम्बा – भूषण गुरूंग 

हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो के चालक साहबों था और परिचालक विकास शर्मा ने पैसों व जरूरी कागजों का बैग लौटा कर ईमानदारी की मिसाल कायम की है।

दरअसल दयोल गांव के देसराज हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में खडामुख से होली का सफर कर रहा था। होली पहुंचने के बाद देसराज अपना बैग भूल गया और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

बस के चालक और परिचालक ने भीतर बैग देखा और उसे सुरक्षित अपने पास रख लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को इस संबंध में जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद बैग के मालिक का पता चला और उससे संपर्क किया।

लिहाजा बाद में इसे मालिक के सुपुर्द कर दिया। उधर, बस के चालक और परिचालक की ईमानदारी की समूचे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...