चम्बा: बैरागढ़ कालावन में तीन जगह हुए हिमस्खलन ने बढ़ाया लोनिवि का काम, कई टन बर्फ से बहाल मार्ग फिर हुआ बंद

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा के कालावन में तीन जगह हुए हिमस्खलन ने लोनिवि का काम बढ़ा दिया है। बैरागढ़ से 11 किमी कालावन तक टनों के हिसाब से बर्फ हटाई है। हिमस्खलन के कारण टनों के हिसाब से फिर बर्फ के आने से बहाल मार्ग एक बार फिर से बंद हो गया है।

25 जून तक मार्ग को यातायात के लिए बहाल करना विभाग ने अपना लक्ष्य रखा है। इस बार मौसम बार-बार खराब होने के कारण साच पास मार्ग को बहाल करना लोक निर्माण विभाग के चुनौती है।

वर्ष 2022 में लोक निर्माण विभाग ने चंबा-बैरागढ़ वाया साच पास मार्ग 26 अप्रैल तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। इस मर्तबा बार-बार मौसम खराब होने से निर्माण विभाग को मार्ग बहाल करने में दिक्कतें हो रही हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिंद्र ठाकुर ने बताया कि बार-बार हिमस्खलन से मार्ग हो रहा है। 25 जून तक मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...