चम्बा-पठानकोट एनएच पर सीमेंट से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

शुक्रवार सुबह चम्बा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में सीमेंट से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छिंदू, निवासी गांव सतनाला, डाकघर मसरुंड, तहसील व जिला चम्बा के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, छिंदू सीमेंट से लदा ट्रक लेकर पठानकोट से चम्बा की ओर जा रहा था। जब वह हडोठा नामक स्थान पर पहुंचा, तो ट्रक अनियंत्रित होकर एनएच से लुढ़कते हुए डाडरी लिंक रोड पर जा गिरा। ट्रक के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक में फंसे चालक के शव को लोगों की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव के बोल

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...