चम्बा के विधायक नीरज नैय्यर की माता का निधन, चंडीगढ़ के अस्पताल में ली आखिरी सांस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला के विधायक नीरज नैय्यर की माता व चम्बा की राजनीति में अपनी अलग छाप बनाने वालीं दिवंगत पूर्व शिक्षा मंत्री सागर चंद नैय्यर की धर्मपत्नी चंचल नैय्यर का मंगलवार को देहांत हो गया।

बीते कुछ दिनों से चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। मंगलवार शाम को को उनका पार्थिव शरीर उनके चम्बा स्थिति जुलाहकड़ी निवास स्थान पर लाया गया। बुधवार सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

विधायक की माता के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस के मंत्रियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...