चम्बा की बेटी गोल्डन गर्ल उड़नपरी सीमा ने एक बार फिर रोशन किया चम्बा का नाम

--Advertisement--

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 10 हजार मीटर दोड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर चमकाया नाम ।

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के एक छोटे से गांव रेटा की एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली उड़नपरी सीमा ने एक बार फिर राष्ट्र स्तर पर चम्बा का नाम रोशन किया है ।

11 से 15 अक्तूबर तक बैंगलोर कर्नाटका के कंटीरावा आउटडॉर स्टेडियम में आयोजित 62वीं राष्ट्रीय ऑपन एथलैटिक्स चैंपियनशिप 2023 की प्रतियोगिता में 10 हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। बताते चलें कि इससे पहले भी सीमा कई राष्ट्रीय,व अंतर्राष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी है।

सीमा वर्तमान में राष्ट्रीय एथलैटिक्स शिविर बैंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही है । इसका लक्ष्य है 2024 के पैरिस ओलम्पिक, आगे की तैयारी के लिए वह नवबंर के बाद भारतीय एथलैटिक्स महासंघ द्वारा आयोजित विदेशी शिविर में जा रही है ।

इस सब के लिये सीमा ने अपने प्रशिक्षकों और साई, एनसीओई भोपाल के अन्य खेल स्टाफ और उसके नियोक्ता बैंक ऑफ इण्डिया को हमेशा हर संभव तरीके से समर्थन और सहयोग हेतू धन्यवाद किया । सीमा ने कहा मेरी मां मेरी शक्ति हैं जिनके आशिर्वाद से आज यहां तक पहुंची हूं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...