चननी गांव को मिली पक्की सड़क

--Advertisement--

Image

कोटला- व्यूरो

ज्वाली उपमंडल के अतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत सियुहिनी के गांव चननी में सड़क निर्माण होने से गाँव वासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय पंचायत प्रधान श्रीमती बेबी ने बताया की हमारा यह गांव आजादी के वाद सड़क सुविधा से वंचित था। पहले भी कई सरकारें आई और गयी पर उनके द्वारा इस समस्या का हल नही किया गया।

जब प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार आई और हमने अपने मांग को ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह के समक्ष रखा। जिन्होंने पचास से अधिक परिवारों की गम्भीर समस्या को समझते हुए इस कार्य को पूर्ण करवाने के लिए विभाग को निर्देश दिए ओर आज उनके ही आदेशनुसार इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है ।

प्रधान बेबी ने बताया कि इस गांव में 50 से अधिक परिवार हैं । जिनको इस सड़क सुविधा का लाभ हुआ है। जिसका सारा श्रेय विधायक अर्जुन सिंह को जाता है। जिन्होंने स्थानीय वासियों की इस समस्या को समझा और उसका निपटान किया।

प्रधान बेबी ने कहा कि में विधायक अर्जुन सिंह को भरोसा देती हूं कि आने बाले विधानसभा चुनावों में सियहूनि पंचायत आपके साथ कंधे के साथ कन्धा मिलाकर खड़ा रहेगी और आपको पुनः ज्वाली का विधायक चयनीत करेगी। इसके साथ ही प्रधान बेबी ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता रमेश राणा ,अधिशाषी अभियंता अरुण वशिष्ठ ,सहायक अभियंता राजेश माटा व कनिष्ठ अभियंता जीत कुमार का जल्द कार्य शुरू करवाने के लिए धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...