चंबा : सड़क किनारे पड़ा मिला तेंदुएं का शव, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

चंबा, 19 दिसंबर – भूषण गुरुंग

तुनुहट्टी-लाहडू मार्ग पर सलोडका के निकट सड़क किनारे एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। वन विभाग ने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

सोमवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे लोग रोजमर्रा की तरह सैर करने निकले हुए थे उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक तेंदुए पर पड़ी। यह देख वह घबरा गए। इसकी जानकारी चलामां पंचायत प्रधान अमर थापा को दी गई। प्रधान ने वन विभाग को सूचित किया।

जानकारी मिलते ही वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं तेंदुए को देखने के लिए लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। वन विभाग और पुलिस की टीम ने तेंदुए के शव को एक कपड़े से ढक दिया।

इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सा केंद्र ककीरा ले जाया गया। पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए के सारे शरीर के अंग सुरक्षित बताए गए हैं। रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है कि तेंदुए की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर में हुई है।

वन विभाग मंडल डल्हौजी के डी.एफ.ओ. कमल भारती ने बताया कि तेंदुए की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है और  ए.सी.एफ. की अगुवाई में एक टीम गठित कर इसका संस्कार होवार्डी खड्ड के समीप कर दिया गया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...