चंबा में महिला की हत्या, गाड़ी में खून से लथपथ मिला महिला का शव, पति गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चार माह के बच्चे का आधार कार्ड बनाने अपने पति के साथ गई पत्नी की गाड़ी में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

महिला की मौत कैसे हुई इसका पता करने के लिए पुलिस जुट गई है। इसके लिए फोरेंसिक टीम धर्मशाला की भी मदद ली जा रही है।

टीम मंगलवार को सुबह जरूरी साक्ष्य जुटाएगी। फिलहाल महिला के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या करने का शक जाहिर किया है।

इसके चलते पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसका मेडिकल कालेज चंबा में फोरेंसिक एक्सपर्ट पोस्टमार्टम करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा देवी अपने पति वीरेंद्र कुमार के साथ अपने बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए गाड़ी लेकर मैडा गए थे।

जहां से दोपहर करीब ढाई बजे वे घर पहुंचे। लेकिन घर पर केवल वीरेंद्र कुमार अपने बच्चे को लेकर गया। जबकि उसकी पत्नी का शव गाड़ी में ही पड़ा रहा।

कुछ देर के बाद वीरेंद्र के परिवार के सदस्य ने गाड़ी में उसे अचेत अवस्था में देखा। जहां से उसे सिविल अस्पताल ले गए। चिकित्सको ने उसे मृत घोषित किया।

सूचना मिलते ही किहार थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। महिला के मायके वालों को भी बुलाया गया।

मृतिका की माता गिलमो देवी ने पुलिस को अपने दामाद पर बेटी की हत्या करने का शक जाहिर किया।

इसके आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति को अपनी हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...