चंबा में पटाखों से मकान में लगी आग, कुल्लू में भी एक घर स्वाहा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के चंबा और कुल्लू जिले में दिवाली की रात को आग लगने के दो मामले सामने आए हैं आग लगने की वजह से लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही है कि इन घटनाओं में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है चंबा में जहां पटाखे की वजह से आग लगी है, वहीं, कुल्लू में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले में कटराई में एक मकान में लग गई। घटना देर रात को पेश आई है, आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति राख हो गई। आग लगने की सूचना पर अग्नि शमन विभाग की टीम भी पहुंची और गांव वासियों की मदद से आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं दूसरी ओर सूबे के चंबा जिले में ग्राम पंचायत किहार के गांव द्रोबड़ी में मकान भी आग लगने का मामला सामने आया है। यहां पर दीवाली की रात को 6 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि पटाखों से यह आग लगी और मकान राख में बदल दिया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यहां पर भी ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची हुई थी। प्रशासन की तरफ से आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जाएगा और फिर राहत दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...