चंबा में खाई में गिरी गाड़ी, चार की मौत, तीन गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

चंबा – धर्म नेगी 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बैरागढ़-साच पास किलाड़ मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तहसीलदार तीसा प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशानिक टीम, एंबुलेंस मौके पर रवाना की गई है। सूचना मिलते ही एसडीएम भी मौके के लिए गए हैं।

हादसा दोपहर बाद चार बजे के करीब हुआ है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शवों की शिनाख्त की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...