शाहपुर: धारकंडी क्षेत्र की जनता की अनदेखी प्रदेश सरकार को पड़ेगी भारी 

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

धार कंडी कांग्रेस कमेटी के आयोजित बूथ स्तर की कमेटियों के पदाधिकारियों के कार्यक्रम में शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि एव प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पठानिया के पहुँचने पर धार कंडी की सात पंचायतो के 10 बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।

पठानिया ने सात पंचायतो के 10 बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों से बुथों की समीक्षा की ओर कांग्रेस पार्टी को बुथों पर और मजबूती देने के टिप्स दिए।

पठानिया ने कहा कि इस बार शाहपुर के अंदर कांग्रेस पार्टी को जीत अबश्य मिलेगी, लेकिन बूथ पदाधिकारियो को कहा कि इस बार चुनावो में भारी मतों से जीत होनी चाहिए। ताकि प्रदेश में भी पता चले कि शाहपुर की सीट प्रदेश में सबसे ज्यादा मतो से जीत हासिल हुई है।

पठानिया ने कहा कि शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की जनता की अनदेखी प्रदेश की सरकार को भारी पड़ेगी। बड़े दुःख की बात है कि 12जुलाई 2021 भारी बारिश को हुए एक साल होने को आया लेकिन आज तक प्रदेश सरकार और लोकनिर्माण बिभाग करेरी,फ्लोथा,सुखुघाट, रावा की जनता को सड़क,पानी की सुबिधा नही दे पाई है।

पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ सत्ता को हथियाने के लिए जनता के साथ धोखा करके वोट लेती है और सत्ता हासिल करने के बाद जनता को भूल कर जनविरोधी नीतियों को जनता में थोपना शुरू करती है।

पठानिया ने कहा कि आज तक खडीबेहि में लोगो के घर भारी बारिश होने से घरों को भारी नुकसान हुआ था लेकिन। दुर्भाग्य की बात है कि इन प्रभावित लोगों को नही मिल पाया है।

पठानिया ने कहा कि अगर बक्त रहते प्रदेश सरकार ने धार कंडी क्षेत्र की जनता को सड़क ,पानी,की सुबिधा सुचारू रूप से बहाल नही पाई है। जो कार्य पूर्व की कांग्रेस सरकार ने धार कंडी क्षेत्र को विकास की राह पर ले गयी थी, आज पिछले पौने पांच सालो में भाजपा की सरकार ने एक नया पत्थर नही लगाया उल्टा पूर्व की कांग्रेस सरकार के द्वारा स्वीकृत कार्यो को भी पूरा नही कर पाई है।

आज विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता इतनी परेशान है कि जनता अब चुनावो का इंतजार कर रही है।ऐसी झूठी सरकार और स्थानीय विधायिका को अब सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना चाहती है।

क्योंकि शाहपुर की जनता ने 15 सालो से भाजपा विधायिका को मौका दिया लेकिन जनता हर बार अपने आप को ठगा सा महसूस करती आयी है। इस बार शाहपुर की जनता झूठे प्रोलोभनो में नही आएगी ।

पठानिया ने कहा कि भाजपा की तानशाही सरकार ने कांग्रेस नेताओ को जनता की अबाज बनने पर सीबीआई, ईडी का दरुपयोग करके जनता की आबाज को दबाना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता हमेशा जनता की आबाज बन कर काम करेगी किसी से डरने वाली नही है।

भाजपा की तानाशाही सरकार प्रदेश और देश मे हर बर्ग पर अत्याचार करने पर तुली है।अगर कोई अपने हक की अबाज उठाये भी तो उस पर पुलिस बल का प्रयोग करके अबाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

ये रहें मौजूद 

इस अबसर सुरजीत राणा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष,चंगर क्षेत्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशी पाल शर्मा, पूर्व प्रधान निर्मल सिंह,जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा,उप प्रधान करतार चन्द,दुर्गा दास, संसार चन्द,पूर्व उप प्रधान ओम प्रकाश, सुमना देवी ,निर्मल सिंह पूर्व धार कंडी काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय कुमार पूर्व bdc, सल्ली से उप प्रधान नंद लाल,सोशल मीडिया सहप्रभारी वरयाम सिंह,पंचायत समिति सुमन कुमारी, हारबोह से उप प्रधान पप्पू,सुरेश कुमार सोशल मीडिया सह प्रभारी, रुलेड से प्रभात जरयाल, प्रताप जरयाल,कुठारना से निक्कू राम,जय कर्ण,मनोज कुमार पंचायत समिति,उप प्रधान राजिंदर शर्मा,आदि गांधी हेल्पलाइन के सदस्य भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...