चंबा में कहर बनकर बरसी बारिश, भूस्खलन में एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुई भारी बारिश के कारण हुए दर्दनाक भूस्खलन में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह घटना चंबा के जडेरा इलाके में हुई, जहाँ मूसलाधार बारिश ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 42 वर्षीय तिलकू पुत्र चंदू राम के रूप में हुई है, जो कलयु गांव, डाकघर जडेरा के निवासी थे।

भूस्खलन इतना भीषण था कि तिलकू मलबे में दब गए। उनके शव को निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस घटना में एक अन्य व्यक्ति, राजेंद्र पुत्र प्यार चंद, घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

एसडीएम प्रियांशु खाती के बोल 

एसडीएम प्रियांशु खाती ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें भूस्खलन की सूचना मिली, बचाव और राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए थे।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान सतर्क रहें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...