चंबा के ऐतिहासिक चौगान को बंद करने के आदेश जारी

--Advertisement--

1 दिसंबर से आवाजाही होगी प्रतिबंध, जिला दंडाधिकारी ने जारी किए आदेश, सर्दियों के दौरान रखरखाव कार्यों के लिए बंद की जाती हैं गतिविधियां 

चंबा,16 नवंबर – भूषण गुरुंग

चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक को लोगों की आवाजाही और विभिन्न  गतिविधियों के आयोजन के लिए 1 दिसंबर 2023 से प्रतिबंधित किया गया है। ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं ।

यहां खास यह है कि चौगान में लगाई गई दुर्वा घास को हर साल अंकुरण के लिए सर्दियों के दौरान लोगों की आवाजाही और विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए बंद रखा जाता है।

इस दौरान चौगान का रखरखाव किया जाता है तथा ये सुनिश्चित बनाया जाता है कि चौगान  हरा-भरा रहे। आदेश  के उल्लंघन की अवस्था में निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्रवाई का प्रावधान भी रखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...