चंबा की मसरूंड में डाकपाल सस्पेंड; लाखों रुपए की गड़बड़ी का आरोप, उपायुक्त ने बिठाई जांच

--Advertisement--

चम्बा – अनिल संबियाल

ग्राम पंचायत मसरूंड में उप डाकघर में कार्यरत डाकपाल पर लाखों रुपए के गड़बड़ी का आरोप लगा है। मामले में डाक विभाग ने आंरभिक जांच के आधार पर डाकपाल को सस्पेंड करने के साथ ही जांच के लिए तीस सदस्यीय टीम गठित कर दी है। अब यह टीम मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।

उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले मसरूंड पंचायत के लोगों ने उपायुक्त के पास ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि इस उपडाकघर में 100 से अधिक उपभोक्ता हैं, जिन्होंने विभिन्न बचत योजनाओं के तहत 40 से 50 लाख जमा करवाए थे।

उन्होंने कहा था कि समय-समय पर पैसे जमा करवाने के दौरान पासबुक की कॉपी पर डाकघर की मोहर के साथ पैसे जमा करने का हिसाब लिखा है, लेकिन अब के खातों की समय अवधि पूरी होने पर खाते में पैसे का कोई हिसाब नहीं है।

ऑनलाइन पैसे जमा न होने पर उपभोक्ताओं को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टीम की जांच में अगर डाकपाल पर लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो नियमानुसार विभागीय कार्रवाई के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

डाक विभाग चंबा अधीक्षक के बोल

उधर, डाक विभाग चंबा के अधीक्षक संजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरंभिक जांच के आधार पर डाकपाल को सस्पेंड कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...