चंबा: अंगीठी की गैस लगने से महिला की मौत, पति व छह माह का मासूम टांडा रेफर

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में अंगीठी की गैस लगने से महिला की मौत हो गई जबकि पति व छह माह के मासूम को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मामला भटियात विधानसभा क्षेत्र की काहरी पंचायत के गांव कथियाड़ू का है। सुबह घर का दरवाजा न खोलने पर रिश्तेदारों ने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया।

जब घर के अंदर पहुंचे तो परिवार बेसुध पड़ा था। लोगों ने सभी को सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान 23 वर्षीय सपना पत्नी बबलू के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है। डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...