चंद पैसों के लिए सिख एंबुलेंस चालक ने अपने सिर के ताज व धर्म का किया अपमान

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जनपद के मंडी भराड़ी फोरलेन पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां चंद पैसों के लिए एक एम्बुलेंस चालक द्वारा सिखों की शान व उनके धर्म का अपमान किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हाईवे पुलिस द्वारा अवेयरनेस अभियान जारी है। जिसके चलते फोरलेन पर मंडी भराड़ी के पास पुलिस ने नाका लगाया था। आने-जाने वाले सभी वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान एक एंबुलेंस कंट्रोल की तरफ से आई एंबुलेंस का चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो वह पुलिस को देखकर घबरा गया।

पुलिस ने चालक से पूछा कि आप फोन पर बात कर रहे हैं जिसका चालान किया जाएगा। जिस पर चालक ने तुरंत अपने सिर से पगड़ी खोल पुलिस के आगे रख दी।

यह देखकर पुलिस ने हैरानी से कहा कि यह क्या कर रहे हो। उसे बार-बार एक ही बात कही कि अपनी पगड़ी पहन लो इसे मत उतारो। चंद पैसों के लिए अपने धर्म का अपमान मत करो।

बता दें कि सिख समुदाय में सिर की पगड़ी को धर्म का ताज माना जाता हैं, लेकिन कुछ लोग चंद पैसों के लिए अपने सर का ताज खोलकर लोगों के कदमों में डाल देते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सैंज घाटी में NHPC टनल से आया सैलाब, 2 मकान दबे; लोगों ने भागकर बचाई जान

हिमाचल की सैंज घाटी में NHPC टनल में रिसाव...

‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...