चंडीगढ़ से हिमाचल आ रही एचआरटीसी बस में सवार दो युवक चिट्टे की बड़ी खेप समेत गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईयू) ने 58.3 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान अंकित ठाकुर निवासी गांव धरमोट डाकघर खारगा तहसील निरमंड व विपिन ठाकुर निवासी गांव चट्टी रामपुर के तौर पर की गई है।

पुलिस की टीम ने तारादेवी के पास नाका लगाया हुआ था। चंडीगढ़ से शिमला की तरफ आ रही बस एचपी 63 ए-4112 को रूटीन चेकिंग के लिए रोका।

बस में सवार दो लोगों की शक के आधार पर तलाशी ली गई तो पुलिस को इनके पास से चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...