चंडीगढ़-मनाली NH पर हादसे का शिकार हुई बस, युवती की मौत, 40 जख्मी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 03 मार्च – सुभाष चंदेल 

राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली-205 पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां जबली के समीप एक टूरिस्ट बस सुबह करीब 7 बजे हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से मनाली की ओर जा रही थी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई है, जबकि लगभग 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हालांकि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि मनाली की तरफ जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई।

जिस समय हादसा पेश आया उस समय बस में तकरीबन 41 टूरिस्ट सवार थे। इनमें से 40 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां सभी का उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...