चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बस से टकराई बाइक, दर्दनाक मौत

--Advertisement--

सुंदरनगर/मंडी – अजय सूर्या

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उपमंडल बल्ह के स्यांह निवासी बाइक सवार डडौर से सुंदरनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक चालक तरोट के समीप पहुंचा तो उसके आगे सुंदरनगर की ही ओर जा रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगाई।

इसी दौरान बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बाइक स्किड होकर बस के पिछले टायर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं पुलिस द्वारा मौके से हादसे के समय गुजर रहे एक ट्रक को भी शक के आधार पर कब्जे में लिया गया है।

मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया। वहीं पुलिस थाना धनोटू की टीम ने हादसे में मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गोपाल कृष्ण (31) पुत्र नेत्र सिंह निवासी स्यांह तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। मृतक धनोटू बाजार में मैकेनिक की दुकान चलाता था और कुछ वर्ष पहले ही शादी हुई थी। मृतक अपने पीछे डेढ़ वर्षीय बच्चे सहित पत्नी को छोड़ गया है।

डीएसपी भारत भूषण के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार बस और बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले में फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद बस, बाइक और गुजर रहे ट्रक को भी कब्जे में लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...