चंडीगढ़ बस अड्डे पर मिला शिमला से लापता 15 साल का किशोर

--Advertisement--

Image

शिमला, 11 मार्च

राजधानी से लापता एक किशोर दो दिन बाद मिल गया है। शिमला पुलिस ने चण्डीगढ़ बस अड्डे पर 15 वर्षीय दक्ष को बरामद किया है। जिसके बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस की कई टीमें किशोर की तलाश में जुटी थीं। आज तड़के पुलिस ने दक्ष को ढूंढ निकाला। किशोर के अचानक गायब होने के मामले में परिजनों ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजनों ने बेटे के अपहरण का भी अंदेशा जताया था। हालांकि किशोर की बरामदगी के बाद पुलिस ने अपहरण से साफ तौर पर इनकार किया है।

पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय किशोर अपनी मर्जी से चंडीगढ़ गया था। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद वह मोबाइल को चार्ज नहीं कर पाया और मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। किशोर के पास करीब चार-पांच हज़ार की नकदी थी।

किशोर की तलाश में जुटी पुलिस टीम को एचआरटीसी कंडक्टर और सनावरा स्थित एक ढाबे के कर्मचारियों से उसके चंडीगढ़ जाने की इनपुट मिली थी। इसके बाद आज तड़के 3 बजे चंडीगढ़ के 43 बस अड्डे पर किशोर को ढूंढ निकाला गया।

एएसपी शिमला सुनील नेगी ने बताया कि किशोर को औपचारिकता पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

बता दें कि किशोर शर्मा निवासी कुफ्टाधार शिमला ने थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका 15 वर्षीय बेटा दक्ष 10वीं कक्षा का छात्र है। बीते 09 मार्च यानी गुरुवार को दक्ष का जन्मदिन था।

वह सुबह 9.30 बजे घर से अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब उसके मोबाइल पर फोन किया गया तो वह भी स्विच ऑफ था। उन्होंने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...