घोटाले पर महिला पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा, प्रधान के किए थे जाली हस्ताक्षर

--Advertisement--

Image

सोलन, 7 फरवरी – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत ढांग निहली की तत्कालीन महिला सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दायर किया गया है। पुलिस के साथ-साथ खंड विकास कार्यालय नालागढ़ भी जांच करेगा। महिला सचिव के खिलाफ 4.45 लाख रुपए की सरकारी राशि की हेराफेरी करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक विभागीय जांच में पंचायत सचिव मोनिका देवी को दोषी पाया गया था। इसके बाद महिला सचिव को निलंबित भी कर दिया गया। आरोप है कि सचिव ने पंचायत प्रधान के जाली हस्ताक्षर के सहारे पौने 5 लाख रुपए के घोटाले को अंजाम दिया था।

खंड विकास अधिकारी गौरव धीमान ने कहा कि जांच पुलिस को सौंपी गई है। उधर, डीएसपी मानविंदर ठाकुर ने सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...