घुरकड़ी में संदिग्‍ध हालात में 42 वर्षीय व्‍यक्ति की मौत, भाई के साथ चल रहा था भूमि विवाद

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

पुलिस थाना कांगड़ा के तहत घुरकड़ी पंचायत में मंगलवार को एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। मामले में कांगड़ा पुलिस द्वारा दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच के मामले की जांच कर रही है। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि आज सुबह उन्हें उक्त गांव से ही किसी द्वारा उन्हें सूचना दी गई की रात को गाव में कुछ युवकों के बीच में झगड़ा हुआ, जिसके बाद एक युवक जिसका नाम सूरज है, उसकी मृत्यु हो गई तथा वे लोग उसका संस्कार करने वाले हैं। इसके बाद वे खुद पुलिस दल के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे और शव को हिरासत में लेने के बाद जांच शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में घर के बाहर व कई स्थानों पर खून के निशान मिले हैं, जिनके सैंपल ले लिए हैं तथा लोगों के ब्यान भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतक को रात को उपचार के लिए टांडा भी ले ज़ाया गया था। इसलिए अभी कुछ भी कहना उचित नही है, लेकिन मृतक के भाई व उसके रिश्तेदार को शक के आधार पर हिरासत में लिए हंै।

घुरकड़ी पंचायत के प्रधान अनिल दमीर का कहना है उनका व उनकी पंचायत का पूरा सहयोग पुलिस को रहेगा तथा पंचायत का महौल वे किसी क़ीमत पर खऱाब नही होने देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...