घात लगाकर बैठे तेंदुए ने किया व्यक्ति पर हमला

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

भुंतर थाना के तहत आने वाले जेष्ठा के पास एक राहगीर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल हो गया और इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल में दाखिल किया गया।

पुलिस को दिए बयान में 35 वर्षीय डोलू राम पुत्र गेहरु निवासी गांव जेष्ठा ठेला ने बताया कि वीरवार को वह अपने घर से जेष्ठा स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में दवाई लेने के लिए जा रहा था।

जब वह अपने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पहुंचा तो रास्ते में कंटीली झाड़ियों के पीछे छुपे तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने उनके मुंह पर हमला कर दिया, इसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला।

कुछ देर बाद होश आने पर वह घर गया और परिवार के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...