घाड़जरोट एनएसएस वालंटियर्स ने किया नींबू प्रजाति के विभिन्न पौधों का पौधारोपण

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू                                                                                                       

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाड़जरोट में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें एनएसएस के वालंटियर्स ने नींबू प्रजाति के विभिन्न पौधों का पौधारोपण किया। पौधों का प्रबंध एसबीआई घाड़जरोट के प्रबंधक अजय सिंह सिपहिया द्वारा किया गया।

प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने प्रबंधक अजय सिंह का इस पौधारोपण में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। प्रिंसिपल प्रदीप कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में सच्चे मित्र का फर्ज निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं तथा जमीन को भी अपनी जड़ों में जकड़ कर रखते हैं। आज हम अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए अंधाधुंध कटान कर रहे हैं और प्राकृतिक आपदा आने का यही एकमात्र अहम कारण है। उन्होंने कहा कि हमें साल में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी श्याम कुमार अरुण, डा० विशाल प्रवक्ता जीव विज्ञान तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...