घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग युवती लापता, मां ने लगाई मदद की गुहार

--Advertisement--

हर जगह तलाश भी की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। महिला ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी लापता बेटी को ढूंढा जाए।

सुंदरनगर, 09 मई – अजय सूर्या

पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत स्कूल गई नाबालिगा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गणई क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी बेटी सोमवार सुबह घर से चैलचौक स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम को घर वापस नहीं लौटी।

हर जगह तलाश भी की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। महिला ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी लापता बेटी को ढूंढा जाए।

थाना प्रभारी गोहर लालचंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...