घर से आठ माह का मासूम चोरी, जिलेभर में नाकाबंदी, शनि दान मांगने आए साधु की तलाश में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कडच्छ मोहल्ले में घर से आठ माह का बच्चा चोरी हो गया। एक साधु और एक बाइक सवार युवक पर संदेह है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना शनिवार दोपहर की है। जब कडच्छ मोहल्ले में एक पीले वस्त्र पहने एक साधु शनि दान मांगने के लिए रविंद्र और पीकू के घर पर पहुंचा।

रविंद्र की पत्नी राखी दरवाजा बंद कर कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई। कुछ देर बाद जैसे ही वह नीचे उतर कर आई तो कमरे से उनका आठ महीने का बच्चा शिवांग गायब था।

बच्चा चोरी होने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, एसएसआई अंशुल अग्रवाल, रेल चौकी इंचार्ज सुधांशु कौशिक सहित आसपास की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

इलाकों में नाकाबंदी कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई। जिलेभर में सूचना फ्लैश कर चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम शहर में अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...