घर बैठे पैसे कमाने के चक्कर में गंवा दिए 18.51 लाख रुपये

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एक एप पर रिव्यू टॉस्क को पूरा करने के चक्कर में उपमंडल देहरा के तहत हरिपुर के व्यक्ति ने 18.51 लाख रुपये गंवा दिए। शातिरों ने पीड़ित को एप के माध्यम से एक टास्क को पूरा करने का लालच दिया था। इस दौरान शातिरों ने पहले पीड़ित को पैसे डबल करके दिए। जब व्यक्ति शातिरों के झांसे में आ गया तो वे उससे पैसे ऐंठते रहे।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने ठगी की शिकायत साइबर थाना धर्मशाला में दर्ज करवाई है। उसने बताया कि इंटरनेट पर उसने पैसे कमाने का विज्ञापन दिखा। इसमें घर बैठे कुछ पैसे निवेश करके लाखों रुपये कमाने की बात कही गई थी। उस विज्ञापन के साथ दिए गए लिंक पर जब क्लिक किया तो एक एप के जरिये एक वेबसाइट पर पहुंच गया।

वहां उसे बताया गया कि 100 रुपये के निवेश से शुरुआत करके काफी पैसा कमा सकते हैं। इसके अलावा पंजीकरण करवाना होगा। उसने पंजीकरण करवाया। पंजीकरण के पहला 100 रुपये का निवेश किया तो 200 रुपये मिले। ऐसे ही दूसरी बार 500 से 900 रुपये मिले।

इसके बाद लालच के चक्कर में उसने ज्यादा पैसे लगा दिया। उनकी बनाई गई आईडी पर बढ़े हुए पैसे तो दिखाए गए, लेकिन उन्हें हासिल करने के लिए टास्क देने शुरू कर दिए। ऐसे ही टास्क के चक्कर में साइबर ठगों ने 18 लाख 51 हजार रुपये की ठगी कर ली।

लालच में कहीं भी न कर दें निवेश साइबर थाना प्रभारी कमलेश कुमार

साइबर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि साइबर ठगी के बचें और लालच के चक्कर में ऐसे ही कहीं भी निवेश न करें। कोई भी व्यक्ति, संस्था या कंपनी आपको घर बैठे पैसे नहीं देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...