घर के पास सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

--Advertisement--

घर के पास सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा शहर के सुल्तानपुर वार्ड के ओबड़ी मोहल्ले में घर के निकट एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान हेमराज (39) पुत्र मखौली राम निवासी ओबड़ी जिला चम्बा के तौर पर की गई है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सुल्तानपुर पुलिस चौकी को बुधवार रात ओबड़ी मोहल्ले में सड़क किनारे एक व्यक्ति के बेसुध हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को उठाकर उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।

वीरवार को मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने हेमराज की मौत को लेकर किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने इस संदर्भ में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

एसपी अभिषेक यादव के बोल

एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जन्माष्टमी 2026: रात 11:57 से 12:43 तक पूजा का शुभ मुहूर्त, जानिए कब करें व्रत का पारण

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए रात...

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा; 50 घायल

हिमाचल प्रदेश में पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं से...

चंबी में फोरलेन पुल तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

चंबी में फोरलेन पुल का निर्माण कार्य पूरा हो...