घर की छत्त पर गिरा टिप्पर बाल-बाल बचा परिवार, चालक और क्लीनर घायल

--Advertisement--

टिप्पर सड़क से लैंटर पर गिरकर वहां से गोशाला के शेड को तोड़ता हुआ खेतों में करीब 150 से 200 फीट नीचे जा पहुंचा। सड़क से गिरते ही लैंटर में बड़ा छेद हो गया।

सोलन – रजनीश ठाकुर

दीपावली की रात सुबाथू से कुनिहार की ओर आ रहा एक टिप्पर बडोर घाटी में घर पर गिर गया। हादसे में घर के लोग बाल-बाल बच गए। चालक और क्लीनर को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात जय देव शर्मा निवासी बडोरघाटी अपने परिवार के साथ सो रहे थे। अचानक धमाका हुआ। जब तक वह बाहर आए, तब तक टिप्पर सड़क से लैंटर पर गिरकर वहां से गोशाला के शेड को तोड़ता हुआ खेतों में करीब 150 से 200 फीट नीचे पहुंचे चुका था।

सड़क से गिरते ही लैंटर में बड़ा छेद हो गया और ठीक उसी जगह जयदेव का बेटा सो रहा था। लैंटर का मलबा बेड के साथ ही गिरा। टिप्पर में सवार चालक और क्लीनर भी लैंटर पर ही गिर गए। दोनों घायलों का कुनिहार अस्पताल में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...