हिमाचल प्रदेश: हराबाग में जनरल स्टोर में भड़की आग, 30 लाख रुपये का नुकसान

--Advertisement--

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आग की सूचना मिलने पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

मंडी – अजय सूर्या

चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर हिमचाल प्रदेश के सुंदर नगर के हराबाग में सोमवार देर शाम शॉर्ट सर्किट होने से एक जनरल स्टोर आग की भेंट चढ़ गया। जिस कारण जनरल स्टोर के मालिक जागेश्वर सिंह का करीब 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में डटे रहे।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम हराबाग क्षेत्र में लक्की जनरल डिपार्टमेंटल स्टोर में अचानक से शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जैसे ही जनरल स्टोर मालिक को आग का पता लगा तो उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों व कर्मियों को सूचित किया।

मौके पर आज इतनी भयंकर थी कि सुंदरनगर और मंडी से फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ी आग पर काबू पाती उस समय तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

वहीं, सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आग की सूचना मिलने पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
उपमंडल अधिकारी (ना.) सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। संबंधित पटवारी को आग से वह नुकसान की रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...