एचआरटीसी ने यात्रियों को दी सुविधा, काउंटर पर क्यूआर कोड स्कैन कर दे सकेंगे किराया

--Advertisement--

एचआरटीसी ने क्यूआर कोड स्कैन कर किराये के भुगतान की सुविधा के लिए पेटीएम मोबाइल वॉलेट कंपनी से करार किया है। कंपनी ने निगम के सभी बुकिंग काउंटरों पर स्कैन कोड और साउंड बॉक्स उपलब्ध करवा दिए हैं।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने यात्रियों को बुकिंग काउंटर पर क्यूआर कोड स्कैन कर किराये के भुगतान की सुविधा का तोहफा दिया है। सुविधा शुरू होने से यात्रियों और एचआरटीसी के बुकिंग क्लर्कों को खुले पैसे की किल्लत से निजात मिल जाएगी।

प्रदेश के सभी बुकिंग काउंटरों के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून सहित अन्य बाहरी राज्यों के बुकिंग काउटरों पर भी यह सुविधा शुरू हो गई है।

एचआरटीसी ने क्यूआर कोड स्कैन कर किराये के भुगतान की सुविधा के लिए पेटीएम मोबाइल वॉलेट कंपनी से करार किया है। कंपनी ने निगम के सभी बुकिंग काउंटरों पर स्कैन कोड और साउंड बॉक्स उपलब्ध करवा दिए हैं।

किराये का भुगतान होते ही साउंड बॉक्स पर संदेश आएगा, जिससे यात्री और बुकिंग क्लर्क को किराये की अदायगी का पता चलेगा। गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, भीम यूपीआई, एसबीआई योनो सहित अन्य डिजिटल वॉलेट के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन किराये का भुगतान हो सकेगा।

निगम ने नई हाईटेक टिकटिंग मशीनों की खरीद शुरू कर दी है। इन मशीनों की मदद से बस में यात्री डिजिटल वॉलेट या एटीएम डेबिट व क्रेडिट कार्ड से किराये का भुगतान कर सकेंगे।

रोहन  चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी के बोल

एचआरटीसी के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया के तहत सभी बुकिंग काउंटरों पर क्यूआर कोड स्कैनर लगाए जा रहे हैं। टिकट लेने के लिए यात्रियों को नकदी देने की जरूरत नहीं रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...