घर का ताला तोड़कर चोरी, ट्रंक में रखे डेढ़ लाख रुपये उड़ाए

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

नगर परिषद बिलासपुर के रोड़ा सेक्टर नंबर दो के मकान नंबर 39 के चोरों ने गेट के ताले तोड़कर करीब डेढ लाख रुपये चुरा लिए। चोरी का पता सोमवार को चला जब मकान मालिक के रिश्तेदार ने गेट पर ताला लगा नहीं देखा।

इसके बाद उसने इसकी सूचना अपनी बहन को दी। अजीमा पत्नी इब्राहिम निवासी रोड़ा सेक्टर दो के वार्ड नंबर चार के मकान नंबर 74 ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बड़ी बहन नजीरा बेगम का मकान रोड़ा सेक्टर नंबर दो में है।

किसी और को सौंपा था मकान का जिम्मा

नजीरा अपने परिवार सहित कई वर्ष से दिल्ली में रहती है। उसने अपने मकान की देखभाल का जिम्मा अजीमा को सौंप रखा है। मकान के एक कमरे में कुनिहार निवासी आकाश व उसकी बहन प्रियंका रहते हैं जो अपने घर गए थे। उन्होंने गेट पर ताला लगाया था। उसके भाई अलादिता का मकान भी नजीरा के मकान के साथ ही है।

उसने फोन पर बताया कि नजीरा के मकान के गेट का ताला नहीं लगा है। मकान के गेट से ताला गायब था। किरायेदार वाले कमरे व नजीरा बेगम के कमरे के ताले भी गायब थे। अंदर के दो कमरों के ताले व ट्रंकों के ताले भी गायब थे। इनमें से एक ट्रंक में रखे डेढ़ लाख रुपये गायब हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चिंतपूर्णी में पंजाब नंबर की कार के खाई में गिरते ही लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; एक का जल गया शव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के चिंतपूर्णी में...

हिमाचल में मिली प्रमोशन की सौगात, इतने कानूनगो बने नायब तहसीलदार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग में लंबे समय...

दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली में विभिन्न शिक्षण पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) मनाली, डफदुन हडिम्बा रोड,...

अद्वित बना पहचान का बादशाह: मिनट भर में 195 देशों के झंडे पहचानकर रचा इतिहास

हिमखबर डेस्क बिलासपुर जिले के रौड़ा सैक्टर निवासी अद्वित सुहील...