घरेलू कलह से बिखर गया परिवार! महिला ने ऐसे गले लगाई माैत…पति और बच्चाें के उड़े हाेश

--Advertisement--

घरेलू कलह से बिखर गया परिवार! महिला ने ऐसे गले लगाई माैत…पति और बच्चाें के उड़े हाेश

ऊना – अमित शर्मा

थाना अम्ब के तहत आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक प्रवासी महिला ने अपने किराए के मकान में दुपट्टे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान भूरी (36) पत्नी सोनू निवासी पीआईजी कालोनी, जिला कासगंज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो पिछले लंबे समय से अपने परिवार के साथ अम्ब में रह रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात्रि की है। नगर पंचायत अम्ब के वार्ड-3 में स्थित किराए के मकान में रहने वाली भूरी ने कथित रूप से घरेलू कलह से परेशान होकर कमरे को अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के वक्त उसका पति व बच्चे दूसरे कमरे में मौजूद थे। परिवार के सदस्यों ने जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं पाई तो दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए। इसके बाद वे खिड़की की जाली व सरिए निकालकर कमरे के भीतर पहुंचे ताे महिला को फंदे पर लटका हुआ देखकर उनके हाेश उड़ गए। उन्हाेंने तुरंत महिला को फंदे से नीचे उतारकर सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय के बोल

थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव काे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बनती धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। मृतका का पति व बड़ा बेटा पापड़ बेचने का कार्य करते हैं।

गौरतलब है कि थाना अम्ब क्षेत्र में बीते एक माह के भीतर आत्महत्या के 5 मामले सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं ने न केवल आमजन को हिला दिया है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संवाद और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता को भी उजागर किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...