गड़सा पंचायत में लगाया गया निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप,150 लोगो ने ली सुविधा 

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

जिला कुल्लू के निजी हस्पताल के सहयोग से गड़सा पंचायत घर में निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। इस निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप में 150 लोगो ने निःशुल्क हेल्थ चेकअप की सुविधा दी।

यह निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप कारसेवा संस्था के द्वारा लगाया गया। इसके साथ कार सेवा संस्था की हेल्प डेस्क टीम ने घाटी के जरूरतमंद गरीब परिवारों की समस्याओं को भी सुना।

इस निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप में बीडीसी सदस्य आशीष पाल और गड़सा पंचायत के प्रधान , उपप्रधान , सभी वार्ड सदस्यों का भरपूर सहयोग कारसेवा संस्था को मिला।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका ठाकुर , सर्जन डॉ भूपेंद्र मीणा ,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमनदीप ,नेत्र चिकित्सक राज ने जांचा लोगो का स्वास्थ्य जांचा।

संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित करके पूरा इलाज का खर्चा और को निशुल्क दवाइयां देने का आश्वासन दिया गया। साथ ही संस्था द्वारा कुछ परिवारों की आर्थिक समस्याओं को देखते हुए उन्हें समय-समय पर राशन व अन्य मदद का भरोसा भी दिलाया गया।

कार सेवा दल संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि समय को देखते हुए दूर-दराज के गांव में भी संस्था द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...