ग्राम पंचायत हरसर की प्रधान ममता कुमारी व अन्य पंचायत सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर सामाजिक जगहों को सेनिटाइज़ किया

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पंडित

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरसर की प्रधान ममता कुमारी व अन्य पंचायत सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर रविवार को हरसर पंचायत के अंतर्गत आने वाली सभी सामाजिक जगहों जहाँ पब्लिक का आना जाना होता है। ऐसे स्थानों पर पांच दिन सेनिटाइज़र का छिड़काव किया गया और जो हिस्सा बचा है उसे भी जल्द से जल्द सेनिटाइज़ किया जाएगा|

प्रधान ममता कुमारी ने बताया कि इस समय पूरे विश्व के साथ-साथ भारत में भी कोरोना की दूसरी लहर का भारी प्रकोप देखने को मिल रहा है । तथा कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत ही भयानक है। जिसके परिणाम आने वाले समय में बहुत ही घातक होंगे ।

उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव का एक ही उपाय है की सरकार की गाइडलाइंस का पालन करें ,बिना ज़रूरी कार्य के घर से बाहर न निकलें, मास्क का प्रयोग ,हाथों को सेनिटाइज करना ,बार बार हाथों को धोना व सामाजिक दूरी का पालन करना यदि हम सब इन नियमों का पालन करते हैं कोरोना हमें छू भी नहीं सकता ।

इसके साथ ही प्रधान ममता कुमारी ने बताया कि सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों को कोविड नियमों का पालन न करने वालों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही व जुर्माना करने की शक्तियाँ दे दी हैं । इसलिए पंचायत को कोई भी व्यक्ति कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

मुख्यमंत्री जयराम और विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर के दिशानिर्देशों के अनुसार सरकार के सहयोग के साथ साथ उन्होंने खुद अपने खर्चे से पांच दिन तक पूरी ग्राम पंचायत के वार्डों में सेनेटाइज करवाया गया। ताकि किसी भी व्यक्ति को इस महामारी का शिकार न होना पड़े।

इस मौके पर प्रधान ममता चौधरी,लवली समयाल , अर्जुन समयाल,अनिल समयाल,अंकू समयाल, राहुल समयाल,मोहित समयाल,नवनीत समयाल,कमल समयाल,अकी समयाल, सन्नी चौधरी,मनोज चौधरी,कमल चौधरी,शेर सिंह,संजय कुमार,तिलक राज,अबु,रितिक,राजेंद्र सिंह,पंडित शिव कुमार,अनु इत्यादि लोग उपस्थित रहें |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...