ग्राम पंचायत बणी में मनाया गया जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

--Advertisement--

देहरा, 11 अक्टूबर – शिव गुलेरिया

बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रागपुर के सौजन्य से परियोजना के अंतर्गत आज बुधवार को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ग्राम पंचायत बणी में आयोजित किया गया । इस उपलक्ष पर कन्या भ्रूण हत्या , लिंग भेदभाव , प्रसव पूर्व लिंग जांच , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व घटते हुए लिंगानुपात के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने समाज में बेटियो के प्रति हो रहे भेदभाव पर अपने विचार प्रकट किए। जिनमे बेटियो को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी है अनमोल , मुख्यमंत्री कन्यादान योजना , मुख्यमंत्री शगुन योजना के बारे में बताया गया ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला बाल सरक्षण अधिकारी राजेश शर्मा , बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल कुमार , प्रधान ग्राम पंचायत बणी बिंदु ठाकुर , वृत पर्यवेशक संदीप कुमार और अजय राणा व अन्य जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...