ग्राम पंचायत ढलोग के आधा दर्जन गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम

--Advertisement--

Image

आज भी 3 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर मरीज़ को अस्पताल पहुंचाया जा रहा

भटियात- भूषण गुरूंग

विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत ग्राम पंचायत ढलोग के आधा दर्जन गांव आज भी सड़क सुविधा महरूम हैं । इसी कारण ग्रामीणों को आये दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को सम्लियाटा गांव की रहने वाली 60 वर्षीय महिला निर्मला देवी बीमार हो गई जिसके बाद मजबूरन ग्रामीणों को पालकी के सहारे 3 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर महिला को मुख्य सड़क बनीखेत खेरी मार्ग तक पहुंचाना पड़ा इसके बाद महिला को निजी वाहन के जरिए अस्पताल ले जाया गया।

सम्लियाटा गांव के मानसिंह का कहना है कि पिछले कई सालों से गांव वालों के साथ केवल वोट बेंक की राजनीति की जा रही है। उनका कहना है कि हमरा गांव जो कि सड़क से 3 किलोमीटर की दूरी पर है वहां अभी तक कोई सड़क नहीं बन पायी है ।

उन्होंने बतहा कि गांव वालों ने पिछले 4 साल पहले वन विभाग को अपनी भूमि दे दी है। फिर भी इस सड़क का काम नहीं लग पाया है। यही कारण है कि जब भी कोई बीमार होता है तो गाँव वालों को पालकी के सहारे मरीज को बढेरू तक लाना पड़ता है।

जब इस बारे पंचायत प्रधान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हलके के विधायक से इस बारे उनकी बात हुई है और उन्होंने जल्द ही इस सड़क के कार्य को शुरू करवाने का भरोसा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...