ग्राम पंचायत ककीरा जरई में लाइब्रेरी का विधानसभा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककीरा जरई  में 10 लाख रुपए की लागत से बनी एक आधुनिक लाइब्रेरी का विधिवत लोकार्पण किया। इस लाइब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के अलावा समाचार पत्र, मैगजीन, इंटरनेट की सुविधायुक्त दो डेस्कटॉप कंप्यूटर तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन का सुधार के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है तथा इसके लिए अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने स्थानीय गांव वासियों विशेष कर युवा पीढ़ी से आग्रह किया ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर ककीरा जरई में खोली गई लाईब्रेरी का सदुपयोग करें तथा इसका लाभ उठाते हुए अपने जीवन में शिक्षा से संबंधित लक्ष्यों को हासिल करें। उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन के कारण आज हिमाचल प्रदेश का युवा भी इससे अछूता नहीं है इसलिए युवा पीढ़ी को बेहतर विकल्प प्रदान किया जाना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अलावा खेल गतिविधियों तथा पुस्तकालय निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा गत दो वर्षों के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में पांच आधुनिक लाइब्रेरी खोली गई हैं तथा भविष्य में अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार की लाईब्रेरी खोली जाएंगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उन्हें हल करने के निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, अधीशासी अभियंता लोनिवि नरेंद्र चौधरी ,जल शक्ति विभाग राजेश ठाकुर, एचपीएसबीएल पंकज राठौर,खंड विकास अधिकारी मुनीश चौधरी, नायव तहसीलदार राहुल, प्रधान ग्राम पंचायत ककीरा जरई  इंदिरा ठाकुर व उप प्रधान संदीप थापा सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय वासी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...