ग्रामीणों ने व्यक्ति पर लगाए पेयजल कनेक्शन काटने के आरोप

--Advertisement--

बोले, शिकायत के बाद भी जल शक्ति विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई।

ज्वाली – अनिल छांगू 

उपमंडल ज्वाली के अधीन पंचायत कैहरियां में एक व्यक्ति द्वारा अन्य बाशिंदों के जबरन पानी के कनेक्शन काटने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पंचायत कैहरियां के वार्ड नं.-चार के स्थाई निवासी दलजीत मन्हास, हरमिंदर सिंह, संतोष कुमारी, वर्षा देवी, मंजीत सिंह, बलविंदर सिंह, शिखा देवी, नरेश कुमारी, अनीता कुमारी ने आरोप लगाया है कि हमारे घर का कनेक्शन एक व्यक्ति ने खुद ही काट दिया है जिस कारण हमें पेयजल की दिक्कत हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत लिखित रूप में जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता, संबंधित जेई, पंचायत प्रधान को दी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति ने पानी का मेन फीडबाल अपने घर के अंदर रखा है। इसकी जानकारी जल शक्ति विभाग को भी है परंतु इस पर आजतक कोई करवाई नहीं हुई है। हमने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 पर भी की है।

उन्होंने मांग की है कि बिना सूचित लिए पानी के कनेक्शन काटने को लेकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा हमारे पानी के कनेक्शनों को जोड़ा जाए ताकि हमें पेयजल मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...