अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा,10 रेहड़ियां हटाईं, पांच दुकानदारों का सामान किया जब्त

--Advertisement--

अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 10 रेहड़ियां हटाईं, पांच दुकानदारों का सामान किया जब्त

चम्बा – भूषण गुरूंग 

शहर में अतिक्रमणकारियों पर पुलिस और नगर परिषद चंबा की टीम ने शिकंजा कस दिया है। शहर में औचक निरीक्षण कर संयुक्त टीम ने जहां अवैध रूप से सजीं 10 रेहड़ी फड़ियों को हटाया। साथ ही पांच कारोबारियों की ओर से सड़क पर सजाया सामान भी जब्त किया।

संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से शहर के कारोबारियों और अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।

जानकारी के अनुसार शहर पुलिस थाना प्रभारी संजीव चौधरी और नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी दलीप कुमार की अगुवाई में दोपहर बाद औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूरे शहर का निरीक्षण किया। शहर के मुख्य चौक से ही संयुक्त टीम ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया।

अतिक्रमणकारियों की ओर से बाहर सड़क पर फैलाए गए सामान को जब्त किया गया और गाड़ी में रखा गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज रोड में लगाईं रेहड़ियों को हटाया। इसके अलावा डाकघर के समीप रेहड़ी और फड़ी वालों को भी हटाया गया।

शहर में जहां कारोबारी अतिक्रमण कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ अवैध रूप से रेहड़ियां भी लगी रहती हैं। इससे जहां वाहनों की आवाजाही में रुकावट पैदा होती है तो वहीं, दूसरी सड़क भी संकीर्ण हो जाती है। इसके अलावा राहगीरों को भी आवाजाही के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मगर नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के चलते अब अतिक्रमण कम हुआ है। संयुक्त टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे दोबारा दुकान से बाहर सामान रखते हैं तो उन्हें जुर्माना भी किया जा सकता है।

नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी दलीप कुमार ने बताया कि शहर में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी औचक निरीक्षण अतिक्रमण कारियों और अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस थाना प्रभारी संजीव चौधरी के बोल 

पुलिस थाना सदर चंबा के प्रभारी संजीव चौधरी का कहना है कि शहर में अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा गया है। कारोबारियों को निर्देश दिए हैं कि वे दुकान का सामान भीतर रखें। अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...