रोजगार का सुनहरा मौका: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ज्वाली में होंगे साक्षात्कार, तारीख कर लें याद

--Advertisement--

रोजगार का सुनहरा मौका: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ज्वाली में होंगे साक्षात्कार, तारीख कर लें याद।

ज्वाली – अनिल छांगू 

शहीद सुरिन्द्र सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ज्वाली में 13 नवंबर 2024 को गुजरात की एक प्रतिष्ठित कंपनी सुज़ुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्रदान करेगी।

शहीद सुरिन्द्र सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ज्वाली के कार्यकारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि यह कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाइ मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, वायरमैन, शीट मैटल, इलेक्ट्रॉनिक्स और जनरल पेंटर व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 18 से 24 वर्ष की आयु के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

वहीं संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में उपरोक्त सभी युवक भाग ले सकते हैं जिन्होंने आईटीआई वर्ष 2016 से 2024 तक उत्तीर्ण की है।

कैंपस साक्षात्कार वाले दिन लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और पर्सनल इंटरव्यू के बाद कंपनी के अधिकारियों द्वारा अंतिम चयन किया जाएगा।

कंपनी के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को सीटीसी के रूप में मासिक 24,550 रुपए (17100 रुपए इन हैंड), कंपनी खर्च पर सब्सिडाइज्ड खाना, यूनिफॉर्म्स, सेफ़्टी शूज़, पीपीई कीट तथा कंपनी के नियमानुसार अवकाश, जीपीए, मेडिक्लेम और टर्म पॉलिसी जैसी अनेक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इच्छुक अभ्यार्थी 13 नवंबर 2024 को अपने साथ समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा प्रमाण पत्र 10वी पास 40 प्रतिशत अंक, आईटीआई पास 50 प्रतिशत अंक, 12वी व आईटीआई के दस्तावेज़, तीन पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ्स तथा कोई भी सरकारी आईडी प्रूफ (आधारकार्ड ) लेकर सुबह 10 बजे से पहले शहीद सुरिन्द्र सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ज्वाली में आ जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...