गौवंश की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सक्रिय रचनात्मक सहयोग जरूरी: एडीसी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल 05 जनवरी:

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि गौवंश की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक दायित्व है तथा इसकी बेहतरी के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सक्रिय रचनात्मक सहयोग जरूरी है। एडीसी राहुल कुमार आज मंगलवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान बोल रहे थे।

एडीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा माह अगस्त से बेसहारा गौवंश के रख-रखाव हेतू गौशालाओं को पांच सौ रुपये प्रति पशु/प्रति माह का योगदान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा में 8 लाख 29 हजार रुपये की राशि जारी की जा रही है। जिला में बेसहारा पशुओं हेतू चार गौ अभ्यारण्यों का निर्माण भी किया जा रहा है जिससे काफी हद तक बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान हो जाएगा।

एडीसी ने कहा कि जिला में चल रहे सभी गोैसदनों के विस्तारीकरण व यहां पर सुविधाएं बढ़ाने के प्रति जिला प्रशासन गंभीर है। उन्होंने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को गोैसदनों पर निगरानी रखने व संभव सहयोग सुनिश्चित बनाने को कहा। इस अवसर पर उपनिदेशक पशु पालन विभाग डॉ.संजीव धीमान सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...