गोबर फैंकने खेतों में आई भाभी पर देवर ने किया कुल्हाड़ी से वार

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

 

जमीनी विवाद को लेकर एक देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी चला दी है। कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया गया जिसके बाद भाभी लहुलुहान होकर गिर पड़ी जिसको क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया है।

 

वहीं, आरोपी देवर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव फतेवाल में देर शाम जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई।

 

जब रेणू बाला खेतों में गोबर फेंकने आई तो उसी समय उसका देवर मनमोहन अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आ गया और झगड़ा करने लगा। इतने में उसने रेणू के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे रेणू बाला घायल हो गई।

 

एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में आरोपी मनमोहन सिंह के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 341, 323, 504 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...