गोपाल दास वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी ,कोल सिंह ठाकुर और विक्रमादित्य के बयान पर किया पलटवार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

पूर्व कर्मचारी नेता गोपाल दास वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी ,कोल सिंह ठाकुर और विक्रमादित्य के बयान पर पलटवार किया। पूर्व कर्मचारी नेता गोपाल दास वर्मा ने बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्व वीरभद्र सरकार भ्रष्टाचार में डूबी रही लेकिन आज की वर्तमान जयराम सरकार में कोई भी मामला भ्रष्टाचार का सामने नहीं आया।

उन्होंने कांग्रेसी नेताओं के द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता कहते हैं कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में इस बार भी विधानसभा चुनाव लड़े जाएंगे। गोपालदास वर्मा ने कहा कि इस बार भी चुनावों में पिछली बार की तरह कांग्रेस की हार होगी। गोपालदास वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की वीरभद्र सरकार ने पिछली बार भी क़र्मचारियों के साथ अन्याय किया और कर्मचारियों का जमकर उत्पीड़न किया।

कर्मचारियों को नौकरी से निकाला एक भी फैसला कर्मचारीयों के हित में नहीं लिया उनकी एक भी मांग नहीं मानी और सिर्फ भ्रष्टाचार के रूप में इस सरकार की पहचान बनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान जयराम सरकार पूरी तरह से कोविड-19 महामारी के इस दौर में लोगों की सुविधा हेतु डटी रही और हिमाचल प्रदेश आज देश का पहला राज्य बन कर उभर कर सामने आया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं जिनमें मुकेश अग्निहोत्री ,आशा कुमारी ,को ल सिंह ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह ने जारी बयान में कहा कि इस बार भी चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। गोपालदास वर्मा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस की इस बार भी निश्चित रूप से हार होगी और जयराम ठाकुर की सरकार 2022 में फिर बनेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...