गोगामेडी शोकसभा से लौट रहे देवभूमि क्षत्रिय संगठन के 2 पदाधिकारियों का निधन, 2 जख्मी

--Advertisement--

नाहन, 11 दिसंबर – नरेश कुमार राधे 

दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर बेहद ही दर्दनाक हादसे में सिरमौर के श्री रेणुका जी के रजाना क्षेत्र से संबंध रखने वाले दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि तीन जख्मी हैं।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के पदाधिकारी दिल्ली के रामलीला मैदान में गोगामेडी की शोकसभा में हिस्सा लेने के बाद बीती रात वापस लौट रहे थे।

शोकसभा में हिस्सा लेने के लिए देवभूमि क्षत्रीय संगठन के करीब 40 पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली गए थे। मृतकों कल्याण सिंह ठाकुर मौजूदा में देवभूमि क्षत्रिय संगठन में शिमला के जिलाध्यक्ष के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे। जबकि गुमान सिंह भी संगठन में सक्रिय थे।

मृतकों में जीजा-साला की रिश्तेदारी थी। बूढ़ी दिवाली की पूर्व संध्या पर हादसे ने समूचे श्री रेणुका जी क्षेत्र को झिंझोड़ कर रख दिया है।

घायलों में रविंद्र सिंह का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है, जबकि संदीप तोमर व खुशहाल ठाकुर को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है।

हादसा, रात 9 बजे के आसपास उस समय का है, जब कार हरियाणा के पानीपत में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बिजली के पोल से जा टकराई।

अंतिम समाचार के मुताबिक मृतकों के शवों को श्री रेणुका जी लाया जा रहा है। यहीं, गिरिनदी के तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

देवभूमि क्षत्रियसंगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने कहा कि समूचा संगठन गमगीन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि वो भी दिल्ली गए थे। करीब 50 पदाधिकारी व कार्यकर्ता शोकसभा में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...