गैलेक्सी के नौनिहालों ने मनाया अपने अभिभावकों के साथ रेड डे

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियाँ – शिव गुलेरिया

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में नन्हे – नन्हे बच्चों ने अपना रेड डे बहुत उमंग और उत्साह से मनाया, जिसमें उनका साथ उनके अपने अभिभावकों ने भी दिया ।

इस रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों की कई प्रतियोगिताएं हुई जैसे कैटवॉक, लेमन स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर और न्यूज़पेपर रेस आदि । इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मंच पर इनाम भी दिए गए ।

नर्सरी और केजी के बच्चों ने बहुत सुंदर कविताएं सुनाईंं और एक बच्चे ने कण्ठस्थ हनुमान चालीसा भी सुनाई । अंत में नन्हे नन्हे बच्चों ने “पापा जल्दी आ जाना “और” एक बटा दो दो बटे चार “गानों पर ठुमके लगाकर सबका मन मोह लिया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार, प्रबंधक निर्देशिका किरण लता वैद्य , प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा, समन्वयक श्वेता वैद्य, अध्यापक वर्ग और कई दर्शक उपस्थित थे। मंच पर स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार जी ने न्ई शिक्षा नीति की कई नई जानकारियों से अभिभावकों को अवगत करवाया ।

अंत में स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा जी ने सभी अभिभावकों के साथ अपने कुछ विचार सांझा करके उनका इस कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया। सभी दर्शकों ने इन नौनिहालों के रंगारंग कार्यक्रम की बहुत सराहना की । कार्यक्रम के अंत में गैलेक्सी परिवार की तरफ से अभिभावक जनों के लिए कुछ जलपान का प्रबंध भी किया गया था ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...