गेस्ट लेक्चर से दिया छात्राओं को साइबर क्राइम का ज्ञान

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन, घुरकड़ी (कांगड़ा) के प्रांगण में 5 अक्तूबर, 2024 को बीएड और डीएलएड (2024-26) की नई प्रशिक्षु छात्राओं के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नए प्रशिक्षु छात्राओं को एसपी प्रवीन धीमान और सोशल मीडिया एक्सपर्ट ओंकार सिंह से मिलने का सुअवसर मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित करके की गई। इसके बाद मुख्यातिथि व मुख्यवक्ता एसपी प्रवीन धीमान और सोशल मीडिया एक्सपर्ट ओंकार सिंह ने नए प्रशिक्षुओं का स्वागत किया और उन्हें साइबर क्राइम संबंधी सभी पहलुओं से रूबरू करवाया।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध एक ऐसा अपराध है, जिसमें कम्प्यूटर और नेटवर्क शामिल हैं। इसमें हैकिंग, फि शिंग, पहचान की चोरी, हमले आदि से लोगों को गुमराह किया जाता है। कभी कभी साइबर क्राइम का उद्देश्य लाभ के अलावा कंप्यूटर तथा नेटवर्क को नुकसान पहुंचाना भी होता है।

यह अपराध व्यक्तिगत या संगठन द्वारा किया जाता है और ये लोग तकनीकी रूप से बहुत सुदृढ़ होते हैं। इसलिए हमें स्वयं को तथा परिजनों को इस तरह के अपराध से बचाना है। अंत में उन्होंने छात्राओं के सुखद भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Himachal Pradesh Driving Licence Online Apply 2026: घर बैठे ऐसे बनवाएं नया ड्राइविंग लाइसेंस, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमखबर डेस्क अगर आप हिमाचल प्रदेश में नया ड्राइविंग लाइसेंस...

अगले 4 घंटों में झमाझम बारिश से भीग उठेंगे हिमाचल के यह 8 जिले, अलर्ट जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल में अगले 4 घंटे बारिश के लिहाज...

नाकाबंदी देख संदिग्ध ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; तीन साथी गिरफ्तार

जांच में 9.02 ग्राम हेरोइन, डैगर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित...