गृहिणी सुविधा योजना के तहत 62778 परिवारों को वितरित किए निःशुल्क गैस कनैक्शन

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंडी जिला में 62,778 परिवारों को निःशुल्क गैस कनैक्शन वितरित किए गए हैं, जिस पर 23 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि 42 हजार 584 रिफिल किए गए ।

यह जानकारी मंडी जिला में लोगों को सरकारी योजनाओं बारे जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज बुधवार को सुन्दरनगर विकास खंड के नालग व टिहरी, सदर के टिल्ली व तुंग, बल्ह के कोठीगैहरी व दुर्गापुर, गोहर के नौण व चच्योट, धर्मपुर के कमलाह व कून, करसोग के पोखी व सेरी, सराज के थाना व बागाचनौगी, बालीचौकी के कोढलयास व भटवाड़ी, गोपालपुर के गौंटा व रखोटा तथा दं्रग के जिल्हन व थमचयाण में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को दी गई ।

कार्यक्रमों में कलाकरों ने लोगों को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, सहारा और हिमकेयर योजनाओं सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी व उनका लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया।

कलाकारों ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाये जाने व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर, मिड-डे-मील वर्कर के मानदेय में हुई बढ़ोतरी की जानकारी भी दी । उन्होंने स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना बारे भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।

26 व 27 मई के कार्यक्रम

26 मई को सुन्दरनगर विकास खंड के समौण व जड़ोल, सदर के तरयाम्बली व टांडू, बल्ह के गलमा
व समलौण, गोहर के मौवीसेरी व सेगली, धर्मपुर के गरोडू व ग्रयोह, करसोग के बालीधार व चौरीधार, सराज के भाटकीधार व कल्हणी, बालीचौकी के नाउ व किंगस, गोपालपुर भद्रवाड व चलोग तथा दं्रग के सुधार व सिल्हवधाणी जबकि 27 मई को सुन्दरनगर विकास खंड के बायला व चमुखा, सदर के सैण व मराथू, बल्ह के रिवालसर सिध्याणी, गोहर के किलिंग व सिल्हण, धर्मपुर के चोलथरा व तन्यार, करसोग के खादरा व कुठेहड़, सराज के रोड़ व धार, बालीचौकी के कोटाधार व कथयारी, गोपालपुर पिंगला व थौना तथा दं्रग के बरोट व लपास में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...