गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वामी हरिगिरि और स्वामी राजेश्ववारानन्द भारती की पूजा अर्चना की गई

--Advertisement--

Image

ककीरा, भूषण गुरुंग 

आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर में ककीरा के गुरू हरिगिरी के सन्यास आश्रम मे दोनो गुरूओ स्वामी हरिगिरि और स्वामी राजेश्ववारानन्द भारती का पूजा अर्चना किया गया। इस पुजन में स्थानीय ट्रस्टी के अलावा बाहर के राज्यो से आए गुरूओ के भक्तों द्वारा हवन पूजन किया गया।

सुबह से ही यहाँ के मुख्या पण्डित नवीन शर्मा की अगुवाई में पहले हरिगिरी महाराज मूति को गंगा जल से नहला कर उनको नया वस्त्र धारण किया गया| उसके बाद स्वामी राजेश्वरानंद भारती की मूर्ति को भी दूध और गंगा जल से नहला कर नया वस्त्र धारण किया ।

उसके बाद पीपल के पेड की पूजा कि गई और मंदिर परिसर में रखे गए सभी देवी देवताओं का भी पूजन किया गया। उसके बाद पंडित नवीन शर्मा जी ने बताया कि जिस तरह से साल जिस तरह से अन्य पर्व को बड़े धूम धाम मनाया जाता है । उसी तरह हर भक्तों के लिए साल मे एक दिन गुरु पूर्णिमा का दिन होता है जिसमे सभी भक्तों के द्वारा अपने गुरुओं के दरवार में जाकर हाज़री भरी जाती है। अपने अपने गुरुओं की पूजा अर्चना की जाती है।

मंदिर परिसर मे पूजा अर्चना के बाद गुरूओ की आरती उतारी गई स्थानीय महिलाओं और नर्सिंग के छात्राओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया । उसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया । मंदिर में आए हुय भक्तों के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस मौके मे गुरु भक्त के अलावा सभी गॉव के लीग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...