गुणा माता मंदिर नड्डी ट्रैक पर आठ दिन से लापता अमेरिकी पर्यटक, मौसम और इस खूंखार जानवर ने बढ़ाई चिंता

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में धर्मशाला से सटी धाैलाधार की पहाड़‍ियों पर ट्रैकिंग के लिए निकला विदेशी नागरिक लापता है। नड्डी व गुणा माता मंदिर के जंगल से लापता हुए विदेशी नागरिक का अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है।

अमेरिकी नागरिक को लापता हुए आठ दिन बीत गए हैं पर अब तक की सारी पड़ताल विफल गई है। विदेशी पर्यटक ने आठ नवंबर को रास्ता भटकने का संदेश भेजा था। पुलिस ड्रोन के सहारे भी पर्यटक को तलाशने का प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। स्थानीय गाइडों का भी सहारा लिया गया है।

जंगल में भालू का खतरा

क्‍यास यह भी लगाए जा रहे हैं कि गुणा माता मंदिर के ऊपर की तरफ घने जंगल में कहीं पर्यटक रास्ता भटक गया है। हालांकि इस जगह को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इस जगह पर भालू होने का ज्यादा खतरा रहता है। दिन में भी गुणा माता मंदिर तक भालू की आवाजें आती हैं, ऐसे में यह जगह जंगली जानवरों से भरी पड़ी है।

बर्फबारी ने बढ़ाई परेशानी

धौलाधार की पहाडि़यों पर सोमवार को भारी बर्फबारी हुई है। इस कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं बर्फबारी के कारण रास्‍ते भी बंद हो गए हैं। ऐसे में बर्फ ने पर्यटक की दिक्‍कत और बढ़ा दी है।

अकेला निकला था ट्रैक पर

जानकारी के अनुसार मैक्समिलियन लोरेंज निवासी अमेरिका पिछले करीब 10-12 दिन से नड्डी गांव के आरा कैंप में ठहरा हुआ था। वह सात को गुणा माता मंदिर की ओर अकेले ट्रैकिंग पर निकला था। यह बात वह कैंप प्रबंधकों को बताकर गया था। अगले दिन यानि आठ नवंबर को उसने कैंप प्रबंधक को मैसेज भेजा कि वह रास्ता भटक गया है।

इसके बाद आरा कैंप के प्रबंधक ने उसके लापता होने की सूचना मैक्लोडगंज पुलिस थाने में दी। सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आ गए। एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया है। अभी तक लापता विदेशी ट्रैकर का कोई पता नहीं चल पाया है।

अलग-अलग टीमें बनाकर ढूंढने का प्रयास

पुलिस थाना मैक्लोडगंज प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि लापता ट्रैकर को ढूंढने में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। ड्रोन और स्थानीय गाइडों का भी सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा करीब तीन विभिन्न टीमें बना कर ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन भी एसडीआरएफ की टीम के साथ उसकी तलाश में जुट गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...